Glenn Phillips Record: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand) के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने मंगलवार, 17 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 31वें मुकाबले में कनाडा (CAN vs NZ) के खिलाफ 36 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है इसी के साथ उन्होंने कीवी टीम के पूर्व खिलाड़ी कॉलिन मुनरो (Colin Munro) के एक बेहद ही खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के लिए नंबर-4 पर बैटिंग की और कनाडा के सामने 36 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्के ठोकते हुए नाबाद 76 रन बना दिए। खास बात ये है कि अब ग्लेन फिलिप्स टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए संयुक्त रूप से दूसरे सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

उन्होंने 92 मैचों की 82 इनिंग में 107 छक्के जड़कर ये कारनाम किया और इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में कॉलिन मुनरो की बराबरी की है। कॉलिन मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिए 65 टी20 इंटरनेशनल की 62 इनिंग में इतने ही छक्के लगाए थे। जान लें कि इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर मार्टिन गप्टिल हैं, जिन्होंने कीवी टीम के लिए 122 टी20 मैच खेले और 118 इनिंग में कुल 173 छक्के ठोके।

T20I में NZ के लिए सर्वाधिक छक्के

  • मार्टिन गप्टिल - 173 छक्के
  • ग्लेन फिलिप्स - 107 छक्के
  • कॉलिन मुनरो - 107 छक्के
  • फिन एलन -  103 छक्के
  • टिम सेफ़र्ट - 101 छक्के

ऐसा रहा मैच का हाल: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपने सलामी बल्लेबाज़ युवराज सामरा की 65 गेंदों पर 110 रनों की शानदार शतकीय पारी के दम पर 174 रनों का टारगेट स्कोर बोर्ड पर टांगा

इसके जवाब में न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स (36 गेंदों पर नाबाद 76 रन) और रचिन रविंद्र (39 गेंदों पर नाबाद 59 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर कीवी टीम ने 15.1 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूजीलैंड ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम चेन्नई में कनाडा पर मिली जीत के साथ ही अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली छठी टीम बन गई है। उनसे पहले वेस्टइंडीज, भारत, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, और इंग्लैंड ने क्वालीफाई किया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार