शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी वाली गुजरात टाइटंस की टीम (Gujarat Titans) बीते मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के सामने 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह एक्सपोज़ हो गई और उन्हें 92 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि इस अहम मुकाबले में GT को मिली हार के बाद एक पत्रकार ने हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) से ऐसा सवाल पूछा कि शांत स्वभाव का ये कीवी खिलाड़ी भी बेहद गुस्सा हो गए।

Advertisement

दरअसल, ये घटना क्वालीफायर-1 के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घटी। यहां गुजरात टाइटंस की तरफ से ग्लेन फिलिप्स पत्रकारों के सवालों के जवाब देने आए थे जिनसे एक पत्रकार ने बेहद अजीब सवाल किया। पत्रकार ने फिलिप्स से पूछा, 'क्या RCB के 254 रनों के स्कोर को देखकर गुजरात टाइटंस ने मानसिक रूप से हार मान ली थी?'

Advertisement

ग्लेन फिलिप्स, पत्रकार के मुंह से ऐसा सवाल सुनकर पूरी तरह हैरान रह गए जिसके बाद उन्होंने पत्रकार की अच्छी तरह क्लास लगाई और अपना जवाब दिया। वो बोले, "ये बेवकूफी भरा सवाल है। सच में ये बेवकूफी भरा ही है। पता है? कोई भी खिलाड़ी मैदान पर ये सोचकर नहीं उतरता कि हम हार मान गए हैं। एक प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर हम ऐसा क्यों करेंगे? ये सवाल बहुत खराब है।"

वो आगे बोले, "हमने ग्राउंड पर अपना सबकुछ झोंक दिया। जब आप 250 रनों का पीछा कर रहे होते हैं तो जरूरी होता है कि आपके साथ सब कुछ सही हो, हम भी यही सोचकर मैदान पर उतरे थे, लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हुआ।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि RCB से मिली हार के कारण अब गुजरात टाइटंस को क्वालीफायर-2 खेलना होगा। यहां GT की टक्कर एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगी, जो कि सनराइजर्स हैदराबाद या राजस्थान रॉयल्स में से कोई एक होगी। आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 शुक्रवार, 29 मई को मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला जीतने वाली टीम चैंपियन के टाइटल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टक्कर लेगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार