हुसैन तलत (Hussain Talat) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ब्रैम्पटन वॉल्व्स (Brampton Wolves) ने शनिवार (22 जुलाई) को खेले गए ग्लोबल टी-20 कनाडा 2023 के मुकाबले में टोरंटो नेशनल्स (Toronto Nationals) को 1 विकेट से हरा दिया। टोरंटो के 142 रन के जवाब में ब्रैम्पटन ने 1 गेंद बाकी रहते हुए 9 विकेट गंवाकर जीत हासिल की। तलत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। निकोलस किर्टन ने अर्धशतक जड़ा औऱ 40 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। इसके अलावा कॉलिन मुनरो ने 24 रन और हमजा तारिक ने 23 रन बनाए। 

Advertisement

ब्रैम्पटन के लिए लोगन वैन बीक ने 3 विकेट, कप्तान टिम साउदी और शाहिद अहमदजई ने 2-2 विकेट और हुसैन तलत ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रैम्पटन की टीम की शुरूआथ अच्छी नहीं रही और दोनों ओपनर उस्मान ख्वाजा (5) और एरॉन जॉनसन (3) सस्ते में ही आउट हो गए। इसके बाद तलत ने पारी को संभाला और 33 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। वहीं रिजवान चीमा ने 28 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम की जीत में अहम रोल निभाया। 

टोरंटो के लिए जमान खान ने 3 विकेट, फहीम अशरफ और शाहीद अफरीदी ने 2-2 विकेट, फरहान मलिक औऱ फजलहक फारूकी ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार