शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) के अर्धशतक के दम पर मॉन्ट्रियल टाइगर्स ने मंगलवार (25 जुलाई) को खेले गए ग्लोबल टी-20 कनाडा के 9वें मैच में वैंकूवर नाइट्स को 6 विकेट से हरा दिया। नाइट्स के 149 रन के जवाब में टाइगर्स ने 1.5 ओवर बाकी रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉन्ट्रियल टाइगर्स का टॉप ऑर्डर सस्ते में सिमट गया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाजी कर पारी को संभाला और 53 गेंदों में 7 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत नाबाद 84 रन की विजयी पारी खेली। रदरफोर्ड ने दीपेंद्र सिंह ऐरी (नाबाद 22 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 86 रनों की अटूट साझेदारी की। 

Advertisement

टाइगर्स के लिए फैबियन एलेन ने 2 विकेट और रुबेन ट्रम्पेलमैन ने विकेट हासिल किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वैंकूवर नाइट्स ने फखर जमान की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जमान ने 53 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। इसके अलावा कप्तानी रासी वैन डर डुसsन ने 26 रन बनाए।

टाइगर्स के लिए कार्लोस ब्रैथवेट ने 2 विकेट और दीपेंद्र सिंह ने 1 विकेट चटकाया। 

टीमें 

Advertisement

वैंकूवर नाइट्स: रेयान पठान, फखर जमान, वृत्या अरविंद (विकेटकीपर), रासी वwन डेर डुसेन (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, फैबियन एलन, कॉर्बिन बॉश, हर्ष ठाकर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, नवाब सिंह, जुनैद सिद्दीकी।

मॉन्ट्रियल टाइगर्स: क्रिस लिन (कप्तान), मुहम्मद वसीम, शाकिब अल हसन, शेरफेन रदरफोर्ड, दिलप्रीत सिंह, कार्लोस ब्रैथवेट, अयान अफजल खान, श्रीमंथा विजेरत्ने (विकेटकीपर), अब्बास अफरीदी, कलीम सना, दीपेंद्र सिंह ऐरी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार