कॉलिन डी ग्रैंडहोम (Colin de Grandhomme) के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत ब्रैम्पटन वॉल्व्स ने गुरुवार (27 जुलाई) को खेले गए ग्लोबल टी-20 कनाडा 2023 के 11वें मुकाबले में मॉन्ट्रियल टाइगर्स को 15 रनों से हरा दिया। ब्रैम्पटन के 143 रन के जवाब में मॉन्ट्रियल 19.1 ओवर में 128 रनों पर सिमट गई। बल्ले औऱ गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए ग्रैडहोम को प्लेय़र ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मॉन्ट्रियल की शुरूआत खराब रही औऱ कप्तान क्रिस लिन- मुहम्मद वसीम की ओपनिंग जोड़ी सस्ते में आउट हो गई। इसके बाद शाकिब अल हसन और दिलप्रित सिंह ने पारी को संभालने को कोशिश की लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। शाकिब ने 21 गेंदों में 28 रन और दिलप्रीत ने 20 गेंदों में 24 रन बनाए। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने भी 28 रन की पारी खेली।

Advertisement

ब्रैम्पटन के लिए लोगन वैन बीक ने 3 विकेट, शाहीद अहमदजई और कॉलिन ग्रैंडहोम ने 2-2 विकेट, क्रिस ग्रीन और कप्तान टिम साउदी ने 1-1 विकेट में अपने खाते में डाला।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रैम्पटन ने 19.5 ओवर में 143 रन बनाए।  ग्रैंडहोम ने 40 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। वहीं उस्मान खान ने 33 रन औऱ मार्क चैपमैन ने 21 रन का योगदान दिया।

मॉन्ट्रियल के लिए कार्लोस ब्रैथवेट और अयान खान ने 4-4 विकेट, अब्बास अफरीदी और शाकिब अल हसन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टीमें 

Advertisement

ब्रैम्पटन वॉल्व्स: उस्मान खान (विकेटकीपर), एरोन जॉनसन, मार्क चैपमैन, हुसैन तलत, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, रिजवान चीमा, क्रिस ग्रीन, लोगान वैन बीक, टिम साउदी (कप्तान), शाहिद अहमदजई, जेरेमी गॉर्डन।

मॉन्ट्रियल टाइगर्स: क्रिस लिन (कप्तान), मुहम्मद वसीम, शाकिब अल हसन, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपेंद्र सिंह ऐरी, दिलप्रीत सिंह, कार्लोस ब्रैथवेट, अयान अफजल खान, श्रीमंथा विजेरत्ने (विकेटकीपर), अब्बास अफरीदी, कलीम सना

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार