कॉलिन मुनरो (Colin Munro) की तूफानी पारी के दम पर टोरंटो नेशनल्स ने बुधवार (26 जुलाई) को खेले गए ग्लोबल टी-20 कनाडा के दसवें मुकाबले में मिसिसागा पैंथर्स को 6 विकेट से हरा दिया। मिसिसागा के 115 रन के जवाब में टोरंटो ने 13.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर जीत हासिल की। मुनरो को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोरंटो की शुरूआत अच्छी रही और मुनरो ने निकोलस किर्टन (12 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 63 रन जोड़े। मुनरो ने 31 गेंदों में 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 56 रन उन्होंने 11 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। इसके अलावा कप्तान हमजा तारिक ने 21 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए।

Advertisement

मिसिसागा के लिए निखिल दत्ता ने 2 विकेट और जहूर खान और प्रवीन कुमार ने 1-1 विकेट लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मिसिसागा की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 115 रन ही बना सकी। कप्तान शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए, इसके अलावा टॉम कूपर ने 26 रन की पारी खेली। क्रिस गेल समेत टीम के 8 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर से आगे नहीं बढ़ सके।

टोरंटो के लिए साद बिन जफर ने 3 विकेट, फहीम अशरफ और जमान खान ने 2-2 विकेट और फरहान मलिक ने 1 विकेट हासिल किया।

टीमें 

Advertisement

टोरंटो नेशनल्स: हमजा तारिक (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो, निकोलस किर्टन, गेरहार्ड इरास्मस, अरमान कपूर, फहीम अशरफ, जे जे स्मिट, साद बिन जफर, जमान खान, फजलहक फारूकी, फरहान मलिक।

मिसिसागा पैंथर्स: टॉम कूपर, क्रिस गेल, नवनीत धालीवाल, कैमरून डेलपोर्ट, आजम खान (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, शोएब मलिक (कप्तान), जसकरन सिंह, निखिल दत्ता, जहूर खान, परवीन कुमार
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार