पांच महीने तक चोट की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे शादाब खान अब दोबारा पाकिस्तान टी20 टीम में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज से पहले उन्होंने लाहौर में प्रैक्टिस मैच खेलकर सेलेक्टर्स को प्रभावित किया है। PCB ने अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक शादाब को आखिरी वक्त में टीम में शामिल किया जा सकता है।

Advertisement

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान आखिरकार लंबे इंतजार के बाद टीम में वापसी की दहलीज पर खड़े नज़र आ रहे हैं। पिछले पांच महीनों से कंधे की चोट से परेशान शादाब ने मई-जून में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला। इस दौरान वह टेस्ट और वनडे सेटअप से तो पहले ही बाहर थे, लेकिन चोट की वजह से टी20 टीम से भी दूरी बन गई।

Advertisement

चोट ने उनकी क्रिकेट को काफी प्रभावित किया। वह बांग्लादेश दौरे, वेस्टइंडीज टूर, UAE की ट्राई सीरीज, 2025 टी20 एशिया कप और हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई होम सीरीज सभी मिस कर गए। लेकिन अब राहत की बात यह है कि शादाब ने नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपना पूरा रिहैब पूरा कर लिया है और फिर मैदान पर लौट आए हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शादाब ने लाहौर में खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लिया, जहां उनकी फिटनेस और प्रदर्शन पर NCA हेड आकिब जावेद और नेशनल सेलेक्टर्स ने बारीकी से नजर रखी। रिहैब के बाद उन्होंने अच्छी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी से सभी को प्रभावित किया। इसी प्रदर्शन के बाद उनकी टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

रिपोर्ट यह भी कहती है कि उन्हें 2025 टी20 ट्राई सीरीज के लिए आखिरी वक्त में टीम में जोड़ा जा सकता है। यह ट्राई सीरीज 17 नवंबर से रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे मैच से शुरू होगी, जिसमें श्रीलंका तीसरी टीम होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि PCB या चयन समिति ने अभी तक शादाब की वापसी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी फॉर्म और फिटनेस देखकर उम्मीदें बहुत बढ़ चुकी हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार