वाइफ साक्षी ने धोनी को दी बर्थडे की बधाई, इंस्टाग्राम पर लिखा प्यार भरा मैसेज

Updated: Tue, Jul 07 2020 16:52 IST
MS Dhoni and Sakshi (IANS)

नई दिल्ली, 7 जुलाई| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं, लेकिन इन सभी शुभकामनाओं के बीच में धोनी के लिए एक विशेष बधाई उनकी वाइफ साक्षी की तरफ से आई है। 

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की कई फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, "तुम जिस दिन पैदा हुए थे, उस तारीख को देखते हुए एक और साल उम्रदराज हो गए। दाढ़ी थोड़ी सफेद हो गई, स्मार्ट और स्वीट हो गए। तुम वो इंसान नहीं हो जो सिर्फ शुभकामनाओं और तोहफों से मान जाए।"

उन्होंने लिखा, "केक काट के, मोमबत्ती जला के तुम्हारी जिदगी के एक और साल का जश्न मनाते हैं।"

धोनी और साक्षी की शादी चार जुलाई 2010 को हुई थी। छह फरवरी 2015 को साक्षी ने बेटी जीवा को जन्म दिया। जीवा के जन्म के मौके पर धोनी आस्ट्रेलिया में विश्व कप में टीम की कप्तानी कर रहे थे।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें