Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच रविवार, 03 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब पंजाब किंग्स की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर 19.1 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य हासिल करके गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में कूपर कोनोली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन ठोके थे।
GT vs PBKS, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 03 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report
आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में से तीन रन डिफेंड करते हुए जीते गए हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है।
बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो उसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने 15.5 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करके गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से धूल चटाई थी।
GT vs PBKS Head To Head Record
कुल - 07
गुजरात टाइटंस - 03
पंजाब किंग्स - 04
GT vs PBKS, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
GT vs PBKS, IPL 2026: Player to Watch Out For
गुजरात टाइटंस की टीम से शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जोस बटलर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पंजाब किंग्स टीम की तो प्रभसिमसन सिंह, श्रेयस अय्यर और प्रियांस आर्य अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
GT vs PBKS Probable Playing XI
Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया।
Punjab Kings Probable Playing XI: प्रभसिमसन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़। इम्पैक्ट प्लेयर- शशांक सिंह/सूर्यांश शेडगे।
GT vs PBKS Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
GT vs PBKS Match Prediction, GT vs PBKS Pitch Report, Today's Match GT vs PBKS, IPL 2026, GT vs PBKS Prediction, GT vs PBKS Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Titans vs Punjab Kings
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।