साईं सुदर्शन (नाबाद 84 ) और शाहरुख़ खान (58) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रविवार को 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया। गुजरात की पारी के आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगा लेकिन इसी ओवर की तीसरी गेंद पर रजत पाटीदार ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसने साईं सुदर्शन के होश उड़ा दिए।

Advertisement

ये घटना तब देखने को मिली जब आखिरी ओवर डाल रहे यश दयाल ने ओवर की तीसरी गेंद काफी धीमी गति से डाली और साईं सुदर्शन ने इस गेंद पर कवर्स के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की। उनके बल्ले और गेंद का कनेक्शन काफी अच्छे से हुआ था और ऐसा लग भी रहा था कि ये छक्का हो जाएगा लेकिन रास्ते में रजत पाटीदार आ गए।

Advertisement

पाटीदार ने गेंद को कैच कर लिया था लेकिन जब उन्हें लगा कि वो बाउंड्री के पार जाने वाले हैं तभी उन्होंने गेंद को अंदर फेंक दिया और इस निश्चित छक्के को 2 रन में तब्दील कर दिया। पाटीदार की ये फील्डिंग देखकर साईं सुदर्शन को भी यकीन नहीं हुआ। इस घटना के वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के 200 रन बनाते ही आरसीबी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, आरसीबी की टीम अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 रन लुटाने वाली टीम बन गई है। उन्होंने 28 बार 200 या उससे ज्यादा रन दिये हैं। यानी आरसीबी के खिलाफ अब तक आईपीएल में 28 बार 200 या उससे ज्यादा रन विपक्षी टीम ने बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने पंजाब किंग्स की बराबरी की है। 

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि आईपीएल में गेंदबाज़ी हमेशा से ही आरसीबी की बड़ी कमजोरी रही है और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। मौजूदा आईपीएल सीजन में भी बेंगलुरु की टीम अपनी कमजोर गेंदबाज़ी के कारण संघर्ष कर रही है। आलम ये है कि उन्होंने अब तक सीजन में 9 मैचों में से सिर्फ 2 मैच ही जीते हैं। वो पॉइंट्स टेबल पर सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार