Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्वालीफायर-2 शुक्रवार, 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में इन दोनों टीमों की कुल दो बार टक्कर हुई है जिसमें से एक बार RR ने जीत हासिल की, वहीं एक मुकाबले में GT ने बाजी मारी। बात करें इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो गुजरात टाइटंस ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 229 रन डिफेंड करके राजस्थान से 77 रनों से जीता था। इस मुकाबले में शुभमन गिल (44 गेंदों पर 84 रन) और साईं सुदर्शन (36 गेंदों पर 55 रन) ने अर्धशतक ठोके थे।

GT vs RR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 29 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर

PCA Stadium, Mullanpur, New Chandigarh Pitch Report

आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-2 मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि IPL 2026 में यहां अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से तीन रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते हैं। बताते चलें कि यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले में, राजस्थान रॉयल्स ने 243 रन डिफेंड करके सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से मात दी थी।

GT vs RR Head To Head Record

कुल - 10
गुजरात टाइटंस - 07
राजस्थान रॉयल्स - 03

GT vs RR, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

GT vs RR, IPL 2026: Player to Watch Out For

गुजरात टाइटंस की टीम से साईं सुदर्शन, शुभमन गिल और कगिसो रबाडा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर राजस्थान रॉयल्स टीम की तो वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

GT vs RR Probable Playing XI

Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान/कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया।

Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश पुंजा, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे/सुशांत मिश्रा।

GT vs RR Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

GT vs RR Match Prediction, GT vs RR Pitch Report, Today's Match GT vs RR, IPL 2026, GT vs RR Prediction, GT vs RR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार