इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार, 12 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच से पहले फैंस के मन में अहमदाबाद के मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान अहमदाबाद में मौसम गर्म और सूखा रहने की उम्मीद है और तापमान 40 डिग्री के मध्य तक पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दोपहर में लू के लिए 'येलो वॉच' भी जारी की है। जैसे-जैसे शाम ढलती है, तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की उम्मीद है। बारिश की संभावना मात्र एक प्रतिशत बताई गई है जिसका मतलब ये है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
गौरतलब है कि IPL के पिछले सीजन इन दोनों टीमों की कुल दो बार टक्कर हुई थी और दोनों ही मुकाबले गुजरात टाइटंस ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें इनके बीच खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो गुजरात टाइटंस की टीम ने 224 रन डिफेंड करके सनराइजर्स हैदराबाद से 38 रनों से जीता था। इस मुकाबले में शुभमन गिल (38 गेदों पर 76 रन) और जोस बटलर (37 गेंदों पर 64 रन) ने अर्धशतक ठोके थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में से तीन रन चेज़ करते हुए जीते गए हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है। बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो उसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने 19.5 ओवर में 164 रनों का लक्ष्य हासिल करके पंजाब किंग्स को 4 विकेट से धूल चटाई थी।