IPL 2026 Final, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और टीम लगातार दबाव में नजर आई। वाशिंगटन सुंदर ने जरूर संघर्षपूर्ण पारी खेलकर स्कोर को सम्मानजनक बनाया। 

Advertisement

आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार (31 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ही अपने दोनों स्टार सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साईं सुदर्शन भी 12 रन ही जोड़ सके। मध्यक्रम से भी टीम को ज्यादा मदद नहीं मिली। निशांत सिंधु ने 20 रन बनाए, जबकि जोस बटलर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

हालांकि इस खराब शुरुआत के बाद एक छोर पर वाशिंगटन सुंदर जरूर टिके रहे और उन्होंने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में नाबाद 50 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस संघर्षपूर्ण पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस निर्धारित 20 ओवर में 155 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में रसिख सलाम डार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा क्रुणाल पंड्या को भी 1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार