गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने सोमवार (11 मार्च) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) को 8 रन से हरा दिया। 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 144 रन के स्कोर तक ही पहुंच पाई।

 
Advertisement

आठ मैच में पांचवीं बार के साथ यूपी वॉरियर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वहीं सातवें मैच में दूसरी जीत के बाद गुजरात पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर बनी हुई है, लेकिन टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरूआत बहुत खराब रही और 35 रन के कुल स्कोर तक 5 विकेट गिर गए। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने  पूनम खेमनार के  साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 109 रन की अटूट साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। दीप्ति ने 60 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं पूनम ने 36 गेदों में नाबाद 36 रन बनाए।

गुजरात के लिए शभनम शकी ने 3 विकेट, कैथरीन ब्राइस और एश्ले गार्डनर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। कप्तान बैथ मूनी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 10 चौकों औऱ 1 छक्के की मदद से नाबाद 74 रन की पारी खेली। इसके अलावा लौरा वोल्वार्ड्ट ने 30 गेंदों में 43 रन बनाए। बाकी कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सकी।

Also Read: Live Score

Advertisement

यूपी वॉरियर्स के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने 3 विकेट, दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट, राजेश्वरी गायकवाड़ और चमारी अट्टापट्टू ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार