Gujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 17वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार, 27 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि WPL 2026 के मौजूदा सीजन में पिछली बार जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब गुजरात जायंट्स की टीम ने 210 रनों का लक्ष्य डिफेंड करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स के लिए सोफी डिवाइन (42 गेंदों पर 95 रन), और दिल्ली कैपिटल्स के लिए लिजेल ली (54 गेंदों पर 86 रन), लौरा वोलवार्ड (38 गेंदों पर 77 रन), और नंदिनी शर्मा (4 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया था।

GG-W vs DC-W, WPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 27 जनवरी 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी

BCA Stadium, Kotambi Vadodara Pitch Report

WPL 2026 में वडोदरा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक पांच मुकाबले हुए हैं जिसमें से तीन रन डिफेंड और दो रन चेज़ करने वाली टीम ने जीते। यहां टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 150 रन है। बात करें इस मैदान हुए आखिरी मुकाबले की तो उसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 200 रनों का लक्ष्य बचाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 15 रनों से हराया था।

GG-W vs DC-W Head To Head Record, WPL 2026

कुल - 07
दिल्ली कैपिटल्स - 04
गुजरात जायंट्स - 03

GG-W vs DC-W, WPL 2026 : Where to Watch?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

GG-W vs DC-W, WPL 2026: Player to Watch Out For

गुजरात जायंट्स की टीम से एशले गार्डनर और सोफी डिवाइन स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो शेफाली वर्मा और लौरा वोलवार्ड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

GG-W vs DC-W Probable Playing XI

Gujarat Giants Women Probable Playing XI: बेथ मूनी (विकेटकीपर), डेनिएल वैट, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, कनिका अहूजा, काशवी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, हैपी कुमारी, राजेश्वरी गायकवाड़।

Delhi Capitals Women Probable Playing XI: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।

Gujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women Today's Match Prediction

महिला प्रीमियर लीग 2026 के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

GG-W vs DC-W Match Prediction, GG-W vs DC-W Pitch Report, Today's Match GG-W vs DC-W, WPL 2026, GG-W vs DC-W Prediction, GG-W vs DC-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Giants Women vs Delhi Capitals Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार