Up Warriorz vs Gujarat Giants Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच शनिवार, 10 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी मुकाबला साल 2025 के WPL में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था जिसमें गुजरात जायंट्स की टीम ने 187 रनों का लक्ष्य बचाते हुए यूपी वॉरियर्स को 81 रनों से धूल चटाई थी। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि इससे पहले गुजरात जायंट्स की टीम ने यूपी वॉरियर्स को सीजन के एक और मुकाबले में 18 ओवर में 144 रनों का लक्ष्य हासिलकरके 6 विकेटों से रौंदा था।

Advertisement

UP-W vs GG-W, WPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 10 जनवरी 2026
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai Pitch Report

महिला प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीमें रन चेज़ करना खूब पसंद करती हैं। इस मैदान पर अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 5 रन चेज़ और 2 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां टी20 इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 168 रन रहा है।

Advertisement

UP-W vs GG-W Head To Head Record, WPL 2026

कुल - 06
गुजरात जायंट्स - 03
यूपी वॉरियर्स - 03

UP-W vs GG-W, WPL 2026 : Where to Watch?

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

UP-W vs GG-W, WPL 2026: Player to Watch Out For

गुजरात जायंट्स की टीम से बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, और एश्ले गार्डनर स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर यूपी वॉरियर्स टीम की तो मेग लैनिंग, दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लेस्टोन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

UP-W vs GG-W Probable Playing XI

Up Warriorz Probable Playing XI: मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, किरण नवगिरे, डिएंड्रा डॉटिन, दीप्ति शर्मा, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), आशा शोभना, क्रांति गौड़, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे।

Gujarat Giants Probable Playing XI: बेथ मूनी (विकेटकीपर), यास्त्रिका भाटिया, सोफी डिवाइन, एश्ले गार्डनर (कप्तान), कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, राजेश्वरी गायकवाड़, काशवी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, टिटास साधु।

Advertisement

Up Warriorz vs Gujarat Giants Today's Match Prediction

महिला प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

GG-W vs UP-W Match Prediction, GG-W vs UP-W Pitch Report, Today's Match GG-W vs UP-W, WPL 2026, GG-W vs UP-W Prediction, GG-W vs UP-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Giants vs Up Warriorz

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार