पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच मैथ्यू वेड अभी भी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले अक्टूबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 37 वर्षीय वेड को नए सत्र से पहले उनकी बिग बैश लीग (बीबीएल) टीम होबार्ट हरिकेंस ने रिटेन किया था और उन्होंने तस्मानिया के लिए वनडे कप खेलने का वादा किया था और अब वो उस वादे को बखूबी निभा रहे हैं।

Advertisement

तस्मानिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने ऑस्ट्रेलिया डोमेस्टिक वनडे कप 2025-26 में विक्टोरिया के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर लाइमलाइट बटोरी हैं। मैथ्यू वेड ने 68 गेंदों में 105 रन की पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 381 रनों का पहाड़नुमा स्कोर बनाया।

Advertisement

न्यू साउथ वेल्स ब्लूज़ के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में 40 रन की पारी खेलने के बाद, वेड ने शुक्रवार, 19 सितंबर को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में विक्टोरिया के खिलाफ 65 गेंदों में शतक जड़कर अपनी पुरानी फॉर्म हासिल कर ली। तस्मानियाई टीम 58/3 के स्कोर पर मुश्किल में पड़ गई थी लेकिन तू ब्यू वेबस्टर और कप्तान जॉर्डन सिल्क ने चौथे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी करके मैच को संभाला।

वेबस्टर और सिल्क ने लय को कम नहीं होने दिया, जिसका फायदा वेड और निखिल चौधरी को हुआ, जिन्होंने न केवल लय को बनाए रखा, बल्कि विक्टोरियन गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर टीम को और भी मज़बूत बना दिया। दोनों के बीच नौ ओवर की साझेदारी में तस्मानिया ने 80 रन बनाए और इस बीच 300 का आंकड़ा पार किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेड ने 68 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से 105 रनों की पारी खेली। वेड ने दिखाया कि उनमें अभी भी अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है, कम से कम घरेलू टूर्नामेंटों में तो है ही और वो बाकी वनडे कप में भी अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखने के लिए उत्सुक होंगे। संन्यास लेने के बाद, वेड ऑस्ट्रेलियाई सीमित ओवरों की टीम के कोच बन गए और जोश इंग्लिस और टाइटंस के साथ काम किया। उनका गुजरात के साथ कार्यकाल भी सफल रहा, जहां 2022 की आईपीएल चैंपियन टीम प्लेऑफ़ में पहुंची।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार