IPL 2026, Punjab Kings vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज कुछ खास लय में नजर नहीं आए और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात को 162 रन तक ही सीमित कर दिया।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला मंगलवार (31 मार्च) को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लाइव स्कोर देखें यहां
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन रनगति काफी धीमी रही। सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 22 गेंदों में 37 रन जोड़े। साईं सुदर्शन 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि शुभमन गिल ने 27 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।
मध्य ओवरों में जोस बटलर ने पारी को संभालने की कोशिश की और 33 गेंदों में 38 रन बनाए, लेकिन वह भी तेज गति से रन नहीं बना सके। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स (25) और वाशिंगटन सुंदर (17) ने भी कुछ रन जोड़े, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। इसका असर यह हुआ कि टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 162 रन ही बना सकी, जो इस मैदान पर एक औसत स्कोर माना जा सकता है।
पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी में विजय कुमार वैशाख सबसे सफल रहे और उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट झटके, जबकि मार्को यानसेन को 1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): कूपर कोनोली, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद और सूर्यांश शेडगे।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।
Also Read: LIVE Cricket Score
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार और कुमार कुशाग्र।