Delhi Capitals vs Gujarat Titans Match Highlights: गुजरात टाइटंस ने ऑलराउंड खेल के दम पर बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी जीत का खाता खोल लिया। दिल्ली की तीन मैच में पहली हार है और गुजरात की तीन मैच में पहली जीत है।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत धमाकेदार रही। केएल राहुल ने पथुम निसांका ने मिलकर 8.1 ओवर में 76 रन जोड़े। निसांका ने 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 41 रन बनाए।
निसांका के पवेलियन लौटने के बाद राहुल ने एक छोर संभाला थोड़े-थोड़े अंतराल में दिल्ली को झटके लगे। राहुल ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 52 गेंदों में 92 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के जड़े।

Advertisement

14वें ओवर में डेविड मिलर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे, लेकिन 17वें ओवर में छठा विकेट करने के बाद वह दोबारा मैदान पर लौटे औऱ तूफानी पारी से दिल्ली को जीत की दहलीज के करीब लेकर आए। आखिरी दो गेंद पर दिल्ली को जीत के लिए दो रन की दरकार थी। लेकिन पांचवीं गेंद पर मिलर ने रन लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आखिरी गेंद पर नए बल्लेबाज कुलदीप यादव के रनआउट होने से दिल्ली जीत से दूर रह गई।

गुजरात के लिए राशिद खान ने 3 विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात को 19 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद बटलर ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के जड़े।

फिर गिल और सुंदर के साथ रनों की रफ्तार को आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी की। टॉप स्कोरर रहे गिल ने 45 गेंदों में 4 चौकों और 5 छ्क्कों की बदौलत 70 रन बनाए। वहीं सुंदर ने 32 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के लगाए। जिसकी बदौलत गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरों में विकेट के नुकसान पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार 2, लुंगी एंगिडी और कुलदीप यादव 1-1 विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार