इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। गुजरात की इस जीत में पहले तो प्रसिद्ध कृष्णा की अगुवाई में गेंदबाजों ने शानदार योगदान दिया और उसके बाद कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर ने शानदार अर्द्धशतक लगाकर इस जीत की औपचारिकता को पूरा कर दिया।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ की शुरूआत खराब रही और 14 रन के कुल स्कोर पर मिचेल मार्श (11) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद एडेन मार्करम औऱ कप्तान ऋषभ पंतन दूसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। फिर अगले 29 रन के अंदर मार्करम (30 रन), पंत (18) और आयुष बदोनी (9) आउट होकर पवेलियन लौटे।
निचले क्रम में मुकुल चौधरी (18),अब्दुल समद (18) और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए जॉर्ज लिंडे (16) , मोहम्मद शमी (नाबाद 12) ने छोटे-छोटे योगदान दिए। जिसकी बदौलक लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन नाए। गुजरात के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट, अशोक कुमार ने 2 विकेट, कागिसो रबाडा औऱ मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके बाद 165 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत भी खराब रही और ओपनर साईं सुदर्शन 14 गेंदों में 15 रन बनाकर दिग्वेश सिंह राठी का शिकार बन गए। हालांकि, इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने पारी को संभाला और 14वें ओवर तक विकेट नहीं गिरने दिया। हालांकि, आखिर में गिल ने आउट होने से पहले 40 गेंदों में 56 रन की पारी खेली जबकि जोस बटलर ने भी आउट होने से पहले 37 गेंदों में 60 रन बनाए और अंत में वॉशिंगटन सुंदर ने 21 रन बनाकर टीम को 19वें ओवर में जीत दिला दी।