गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने गुरुवार (21 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। रबाडा ने 3.4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए।
रबाडा पावरप्ले के दौरान छठा ओवर डाले आए और उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।
एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रबाडा संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन में अभी तक पावरप्ले के दौरान 17 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने मोहम्मद शमी की बराबरी की, जिन्होंने 2023 के सीजन में 17 विकेट लिए थे।
इसके अलावा मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भी रबाडा संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। रबाडा के 14 मैच में 24 विकेट हो गए हैं, लेकिन भुवनेश्वर कुमार 13 मैच में 24 विकेट के साथ पर्पल कैप पर अपना कब्जा बरकरार रखे हुए है।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि गुजरात ने चेन्नई को 89 रनों से हरा दिया दिया। रनों के लिहाज से आईपीएल में गुजरात की यह सबसे बड़ी जीत है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई 13.4 ओवर में 140 रन पर ही सिमट गई।