Gujarat Titans Probable Playing XI vs Rajasthan Royals: IPL 2024 का 24वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में 10 अप्रैल को खेला जाना है। जहां एक तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है, वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस 5 में से 3 मैच गंवा चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान को उनके घर पर हराने के लिए GT की टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव करने होंगे।

Advertisement

केन विलियमसन की जगह मैथ्यू वेड को मिल सकती है जगह

Advertisement

गुजरात टाइटंस के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड मिलर चोटिल हैं जिस वजह से केन विलियमसन को पिछले दो मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। हालांकि अनुभवी विलियमसन अपनी बैटिंग से किसी को भी प्रभावित नहीं कर पाए। केन विलियमसन 2 मैचों में सिर्फ 27 रन बना सके जिस वज़ह से अब GT की टीम उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया धाकड़ बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है।

मैथ्यू वेड आक्रमक बैटिंग करते हैं और तेजी से रन बना सकते हैं, ऐसे में वो गुजरात टाइटंस को एक तेज शुरुआत दे सकते हैं। ऋद्धिमान साहा की गैरमौजूदगी में मैथ्यू वेड कीपिंग करके भी योगदान दे सकते हैं। ऐसे में टीम बीआर शरत की जगह 7.4 करोड़ के धाकड़ फिनिशर शाहरुख खान को भी टीम में जोड़ पाएगी।

विजय शंकर की जगह अभिनव मनोहर

ये भी जान लीजिए कि हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर भी सीजन में अब तक प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 57 रन बनाए हैं ऐसे में गुजरात की टीम उनकी जगह अब धाकड़ मिडिल ऑर्डर बैटर अभिनव मनोहर को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। पिछले सीजन अभिनव ने गुजरात टाइटंस के लिए कुछ विस्फोटक पारियां खेली थी। आईपीएल में उनका स्ट्राइक रेट भी 140 का है।

Advertisement

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

Also Read: Live Score

शुभमन गिल (कप्तान), साईं सुदर्शन, केन विलियमसन/मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर/अभिनव मनोहर, बीआर शरत (विकेटकीपर)/शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, दर्शन नालकंडे, उमेश यादव, स्पेंसर जानसन, नूर अहमद, मोहित शर्मा (इम्पैक्ट प्लेयर)। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार