RCB vs GT: साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) के शानदार शतक के दम पर गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 206 रन का लक्ष्य दिया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात की शुरूआत धमाकेदार रही और सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 12.4 ओवर में 128 रन जोड़े। गिल ने 24 गेंदों में 32 रन की पारी खेली और उनके रूप में पहला झटका लगा।। 

Advertisement

यह आठवीं बार है जब सुदर्शन और गिल की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की है। आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने के मामले में सुदर्शन और गिल की जोड़ी तीसरे नंबर पर आ गई है।

सुदर्शन ने अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ते हुए 58 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने सबसे कम पारियों में 2000 आईपीएल रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। मिडल ऑर्डर में जोस बटलर 16 गेंदों में 25 रन और जेसन होल्डर 10 गेंदों में नाबाद 23 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।

आरसीबी के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार,सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

टीमें

Advertisement

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement


 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार