इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के बीच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, GT के विस्फोटक बल्लेबाज़ टॉम बैंटन (Tom Banton) चोटिल होने के कारण साल 2026 के बचे हुए आईपीएल सीजन से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। उनकी जगह गुजरात टाइटंस ने साउथ अफ्रीका खिलाड़ी कॉनर एस्टरहुइज़न (Connor Esterhuizen) को अपनी स्क्वाड में शामिल किया है।

Advertisement

टॉम बैंटन हुए बाहर: IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि टॉम बैंटन की उंगली पर चोट लगी है जिस वज़ह से वो आईपीएल के बचे हुए सीजन में नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि उन्हें गुजरात टाइटंस ने मिनी ऑक्शन में पूरे 2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Advertisement

कॉनर एस्टरहुइज़न को मिली जगह: गुजरात टाइटंस ने टॉम बैंटन की रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के 24 साल के बल्लेबाज़ कॉनर एस्टरहुइज़न को साइन किया है जो कि पहले बार आईपीएल टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे। उन्हें टीम में 75 लाख रुपये में स्क्वाड से जोड़ा गया है।

गौरतलब है कि कॉनर एस्टरहुइज़न ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था और न्यूजीलैंड के सामने पांच मैचों की सीरीज में पूरी 50 की औसत और 145.98 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए थे। उनके नाम 44 टी20 मैचों में कुल 926 रन दर्ज हैं।

वो SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स और एमआई केपटाउन और ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कॉनर एस्टरहुइज़न को आईपीएल के मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं।

गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, कॉनर एस्टरहुइज़न, रविश्रीनिवासन, साई किशोर, ल्यूक वुड, जयंत यादव, ईशांत शर्मा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार