Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Qualifier 2: रविवार 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल में मौजूदा चैंपियन आरसीबी से कौन भिड़ेगा। इसका फैसाल होगा शुक्रवार को मुल्लांपुर में होने वाले दूसरे क्वालीफायर में, जिसमें आमने-सामने होगी गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स।
गुजरात जहां पहले क्वालीफायर में आरसीबी को हाथों करारी हार के बाद यहां पहुंची है वहीं राजस्थान ने इस मैदान पर ही हैदराबाद पर शानदार जीत से इस अहम मुकाबले में जगह बनाई है।
गुजरात टाइटंस की मजबूत तेज गेंदबाजी के सामने दूसरे क्वालीफायर में सबसे बड़ा टारगेट होगा रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को रोकना। 15 साल के सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मैच में 29 गेंदों में 97 रन बनाकर अकेले दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया था।
मुल्लांपुर की पिच एक बार फिर बल्लेबाज़ों के लिए मददगार मानी जा रही है ऐसे में सूर्यवंशी इस मैच में भी हर गेंद को मैदान से बाहर भेजने की कोशिश करेंगे। पूरे टूर्नामेंट में देखने को मिला कि उन्होंने पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह औऱ कागिसो रबाडा जैसे दिग्गज गेंदबाजों के भी नहीं छोड़ा।
रॉयल्स की टीम काफी हद तक सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर औऱ ध्रुव जुरेल पर ही दिखी है।
टाइटंस को आरसीबी से मिली हार के बाद फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिला है। टीम काफी हद तक अपने टॉप तीन बल्लेबाज़ों — शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जोस बटलर पर निर्भर है। अगर ये नहीं चले तो टाइटंस के पास मैच पलटने के लिए ज्यादा बल्लेबाज़ी गहराई नहीं दिखती।
गेंदबाज़ी टाइटंस की सबसे बड़ी ताकत रही है, लेकिन धर्मशाला में डेथ ओवरों में टीम बुरी तरह फ्लॉप रही, इसके अलावा टीम अहम मुकाबले में फील्डिंग में भी फिसड्डी दिखी। पिछले मैच में राहुल तेवतिया की बल्लेबाजी टीम के लिए एकमात्र पॉजिटिव रही।
दोनों टीनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टाइटंस ने 7 और रॉयल्स ने 3 मैच जीते हैं।
संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा