नई दिल्ली, 12 नवंबर | पंजाब के हरफनमौला खिलाड़ी गुरकीरत सिंह मान को शनिवार से बेंगलुरू में साउथ अफ्रीका के साथ शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। मान को साउथ अफ्रीका के साथ हुई एकदिवसीय सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में रखा गया था। वह हालांकि एक भी मैच नहीं खेले थे।
Advertisement
इसके अलावा मोहाली में समाप्त पहले टेस्ट मैच के लिए मान को सुरक्षित खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा गया था। भारत ने वह टेस्ट जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
Advertisement
25 साल के गुरकीरत मध्य क्रम में बल्लेबाजी के अलावा उपयोगी गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
(आईएएनएस)