St Kitts and Nevis Patriots vs Guyana Amazon Warriors: बेन मैकडरमोट (Ben McDermott) और शाई होप (Shai Hope) की शानदार पारियों के दम पर गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने शनिवार (16 अगस्त) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL)  2025 के दूसरे मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 5 विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज आंद्रे फ्लैचर ने 41 गेंदों में 60 रन की पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे पाया। टीम के सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। 

Advertisement

वॉरियर्स के लिए ड्वेन प्रीटोरियस ने 3 विकेट, कप्तान इमरान ताहिर ने 2 विकेट, शमर जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड और गुडाकेश मोती ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉरियर्स की शुरूआत खराब रही और 2 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद  बेन मैकडरमोट और शाई होप ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। 

टॉप स्कोरर रहे मैकडरमोट ने 39 गेंदों में 192.31 की स्ट्राईक रेट स 75 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े। वहीं होप ने 39 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत नाबाद 56 रन बनाए। जिसकी बदौलत वॉरियर्स ने 17.2 ओवर में 5 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पैट्रियट्स के लिए अब्बास अफरीदी ने 2 विकेट, फजलहक फारूकी, नसीम शाह और वकार सलामखेल ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार