शिमरोन हेटमायर के अर्धशतक औऱ गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर गुयाना अमजेन वॉरियर्स ने ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 के 24वें मुकाबले में सेंट लूसिया जॉक्स को 7 विकेट से हरा दिया।  

Advertisement

इस शानदार जीत की बदौलत गुयाना की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। त्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया जॉक्स पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी। जेवेल ग्लैन ने सबसे ज्यादा नाबाद 23 रन की पारी खेली, वहीं ओपनर रहकीम कॉर्नवाल ने 21 रन की पारी खेली। 

गुयाना के लिए नवीन-उल-हक और कीमो पॉल ने 2-2 विकेट, वहीं इमरान ताहिर, केविन सिनक्लेयर और रोमारियो शफर्ड ने 2-2 विकेट हासिल किए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुयाना की शुरूआत अच्छी नहीं रही औऱ पिछले मैच में जीत के हीरो रहे ब्रैंडन किंग (5) को 19 रन के कुल स्कोर पर स्कॉट कुगैलाइन ने बोल्ड किया। इसके बाद शिमरोन हेटमायर ने चंद्रपॉल हेमराज (26) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 39 रन , वहीं निकोस पूरन (10) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की।  जिसकी बदौलत गुयाना ने 13.5 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर जीत हासिल की। 

मैन ऑफ द मैच हेटमायर ने 36 गेंदों में 6 चौकों औऱ 3 छ्क्कों की मदद से नाबाद 56 रन की पारी खेली। इस सीजन में यह हेटमायर का तीसरा अर्धशतक है।  

Advertisement

सेंट लूसिया जॉक्स के लिए स्कॉट कुलैलाइन, मोहम्मद नबही और जेवेल ग्लैन ने 1-1 विकेट चटकाया।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार