26 सितंबर,नई दिल्ली। ब्रैंडन किंग के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर गुयान अमेजन वॉरियर्स ने सैंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2019 के 22वें मुकाबले में सैंट लूसिया जॉक्स को 8 विकेट से हरा दिया। जॉक्स के 161 रनों के जवाब में वॉरियर्स ने 18.2 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मैच जीत लिया।

 
Advertisement

सीपीएल 2019 में खेले गए सात मैचों में ये गुयाना अमेजन वॉरियर्स की यह लगातार सातवीं जीत है। वह पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है। 

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सैंट लूसिया जॉक्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जिसमें कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने सर्वाधिक 65 रन की पारी खेली। 3जॉक्स के 161 रनों के जवाब में वॉरियर्स ने 18.2 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मैच जीत लिया। 37 गेंदों में खेली गई इस पारी के दौरान ग्रैंडहोम ने 3 चौके औऱ 5 छक्के जड़े। इसके अलावा कॉलिन इनग्राम 25 रन के साथ दूसरे बेस्ट स्कोरर रहे।

गुयाना के लिए बेन लॉफलिन ने 3, इमरान ताहिर ने 2 और रोमिरियो शेफर्ड ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

इसके जवाब में गुयाना की टीम ने ब्रैंडन किंग की पारी की बदौलत 10 गेंद बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली। किंग ने 59 गेंदों में 2 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए। उनके अलावा चंद्रपॉल हेमराज ने 33 रन और कप्तान शोएब मलिक ने नाबाद 30 रन बनाए।

किंग को विजयी अर्धशतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार