धोनी के संन्यास को लेकर बयान देने वाले लोग जूतों के फीते तक नहीं बांध सकते: रवि शास्त्री भड़के

Updated: Sat, Oct 26 2019 14:52 IST
धोनी के संन्यास को लेकर बयान देने वाले लोग जूतों के फीते तक नहीं बांध सकते: रवि शास्त्री भड़के Image (twitter)

मुंबई, 26 अक्टूबर | भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री  ने साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर उन पर सवाल उठाने वालों की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा, "धोनी पर बोलने वालों में से आधे लोग अपने जूतों के फीते तक सही से नहीं बांध सकते। देखिए कि उन्होंने देश के लिए क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। लोग इतनी जल्दी में क्यों हैं कि वह अब संन्यास ले लें? शायद उनके पास बात करने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है।"

कोच ने कहा, "वह खुद और जो भी उन्हें जानते हैं- सभी को पता है वह जल्दी ही इस खेल से दूर हो जाएंगे। तो फिर इसे जब होना है, तब होने दो। उनको लेकर खुद से बयानबाजी करना उनके प्रति असम्मान है।"

शास्त्री ने साथ कहा, "भारत के लिए 15 साल खेलने वाले खिलाड़ी को क्या यह नहीं पता होगा कि कब क्या करना सही होगा? धोनी ने अपने खेल से यह अधिकार पाया है कि वह खुद यह निर्णय लें कि उन्हें कब संन्यास लेना है।"

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें