यूरोपियन क्रिकेट लीग 2022 का आगाज़ हो चुका है और ये लीग हमेशा की तरह एक बार फिर से फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस लीग के छठे मुकाबले में Svanholm क्रिकेट क्लब और Dreux क्रिकेट क्लब की टीमें आमने-सामने थी जहां Svanholm की टीम ने एकतरफा अंदाज़ में 9 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

Advertisement

इस मैच में Svanholm के कप्तान हामिद शाह ने बल्ले से तो तूफानी पारी खेली ही साथ में उन्होंने एक ऐसा कैच पकड़ा जो शायद इस लीग का सबसे बेहतरीन कैच होगा। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और हामिद शाह के इस कैच को आप जितनी बार देख लें आपका दिल इसे बार-बार देखने को करेगा।

Advertisement

ये घटना 8वें ओवर की पहली गेंद पर घटित हुई जब कामरान अहमदजई ने गेंदबाज़ अब्दुल्लाह महमूद की गेंद पर सीधा और तेज़ शॉट खेला। इस शॉट में लगी ताकत देखकर ऐसा लगा कि ये आसानी से छक्का हो जाएगा लेकिन हामिद शाह ने हवा में ऐसी छलांग लगाई कि एक हाथ से गेंद को लपक लिया।

ये कैच पकड़ने के बाद उन्हें खुद भी यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने ये कैच पकड़ लिया है। वहीं, इस चमत्कारिक कैच को पकड़ने के अलावा उन्होंने बल्ले से भी धमाल मचाया और 29 गेंदों में 67 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार