रांची, 20 मार्च (CRICKETNMORE): भारत और आस्ट्रेलिया के बीच झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच बतीजा समाप्त हो गया। मैच के आखिरी दिन सोमवार का खेल खत्म होने पर आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट खोकर 204 रन बनाते हुए भारत को जीत का स्वाद नहीं चखने दिया। IN PICS: दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 451 रन बनाए थे। भारत ने चेतेश्वर पुजारा (202) और रिद्धिमान साहा (117) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 603 रनों पर घोषित करते हुए 152 रनों की बढ़त ले ली थी। 

Advertisement

भारत की कोशिश थी कि वह आखिरी दिन आस्ट्रेलिया को 152 रनों से पहले ढेर कर यह मैच जीत लेगा लेकिन पीटर हैंड्सकॉम्ब (नाबाद 72) और शॉन मार्श (53) के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 124 रनों की साझेदारी के दम पर आस्ट्रेलिया यह टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में सफल रही। 

भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए। रवीचंद्रन अश्विन और ईशांत शर्मा ने एक-एक विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार