India's August 15 Test Cricket History: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट की सीरीज, 15 अगस्त से गॉल में पहले टेस्ट से शुरू हो रही है। न सिर्फ ये भारत का 600वां टेस्ट है, इसका एक महत्व और भी है। यह टेस्ट भारत के स्वतंत्रता दिवस यानि कि 15 अगस्त को शुरू हो रहा है। इस तारीख की बदौलत, 600वां टेस्ट खेलना और भी ख़ास बन गया है।

Advertisement

जब देश अपनी आज़ादी का जश्न मनाएगा, भारतीय क्रिकेटर खेल के इतिहास में एक और नया चेप्टर जोड़ने की कोशिश करेंगे। 15 अगस्त के दिन भारत के टेस्ट क्रिकेट खेलने से जुड़े कुछ दिलचस्प और ख़ास फैक्ट:

1. भारत इससे पहले सिर्फ 6 बार 15 अगस्त के दिन टेस्ट क्रिकेट खेला है : गॉल, भारत का ऐसा सातवां टेस्ट (सभी विदेश में) होगा जिसमें 15 अगस्त को खेल होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर में अगस्त में टेस्ट मैच ज्यादातर इंग्लैंड और श्रीलंका में ही खेले जाते रहे हैं। भारत के जिन पिछले 6 टेस्ट में 15 अगस्त को खेल हुआ:

इंग्लैंड में:
द ओवल, 1936
द ओवल, 1952
द ओवल, 2014
लॉर्ड्स, 2021
श्रीलंका में:
गॉल, 2001
गॉल, 2015

भारत अब 11 साल बाद गॉल में 15 अगस्त के दिन टेस्ट खेल रहा है।

2. 15 अगस्त को खेले गए टेस्ट मैचों में भारत का रिकॉर्ड : रिकॉर्ड साधारण ही है। श्रीलंका में जिन दो टेस्ट में 15 अगस्त को खेले वे दोनों गॉल में ही खेले थे और संयोग से भारत दोनों ही हार गया था। इनमें से 2015 वाले गॉल टेस्ट में, 15 अगस्त का दिन, टेस्ट का आखिरी दिन था। इसकी तुलना में, इंग्लैंड में रिकॉर्ड बेहतर रहा है। वहां जिन 4 टेस्ट में 15 अगस्त के दिन टेस्ट में खेले, उनमें से एक में भारत को जीत मिली, एक टेस्ट ड्रॉ रहा और दो में भारत को हार मिली।

तो क्या, शुभमन गिल की टीम इस बार गॉल में 15 अगस्त के खेल वाले भारत के पिछले दोनों टेस्ट के रिकॉर्ड को बदल पाएगी?

3. भारत के सिर्फ दो टेस्ट 15 अगस्त के दिन शुरू हुए हैं: टेस्ट में 15 अगस्त के दिन खेलने और 15 अगस्त से टेस्ट शुरू करने के बीच फर्क है। भारत के पिछले ऐसे 6 टेस्ट जिनमें 15 अगस्त को खेल हुआ, उनमें से सिर्फ़ दो ही 15 अगस्त को शुरू हुए थे। ये दोनों टेस्ट इंग्लैंड के विरुद्ध 'द ओवल' में खेले थे और भारत दोनों में हार गया था।

ऐसा पहला टेस्ट 1936 में खेले थे। इंग्लैंड ने 471-8 के स्कोर पर पारी घोषित की और जवाब में भारत की बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई। आखिरी 6 विकेट सिर्फ़ 37 रन पर गिर गए। भारत ने पहली पारी में 249 रन से पीछे रहने के बाद फॉलोऑन किया। कप्तान सीके नायडू की बहादुरी भरी कोशिश (चोट लगी थी) की बदौलत भारत ने मुकाबला किया पर इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 64 रन का आसान लक्ष्य मिला। वॉली हैमंड ने टेस्ट में शानदार 217 रन बनाए (उनका लगातार दूसरा टेस्ट 100) 30 बाउंड्री के साथ। इंग्लैंड ने टेस्ट 9 विकेट से जीत लिया।

दूसरा टेस्ट 2014 में हुआ, फिर से 'द ओवल' में ही। यह सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट था। जो रूट ने 149* की शानदार पारी खेली और इंग्लैंड की एक पारी और 244 रन से जीत की नींव रखी। भारत ने अपनी पहली पारी में सिर्फ़ 148 रन बनाए जिसमें अकेले एमएस धोनी के मुकाबले वाले 82 रन थे। दूसरी पारी में तो और भी ख़राब खेले। भारत के टॉप 6 बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ़ 40 रन बनाए और जब स्कोर 62 रन तक पहुंचा, तब तक सभी 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। आखिरकार भारत की पूरी टीम सिर्फ़ 94 रन पर आउट हो गई।

इस तरह, अब शुभमन गिल की टीम भारत के ऐसे तीसरे टेस्ट में खेल रही है जो 15 अगस्त से शुरू है और साथ में ये रिकॉर्ड बदलने की चुनौती भी कि भारत के जो दो पिछले टेस्ट 15 अगस्त को शुरू हुए, उन दोनों टेस्ट को भारत हार गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score


4. भारतीय महिला टीम ने भी 15 अगस्त को टेस्ट खेला है: यह तारीख सिर्फ़ भारत की पुरुष टीम के टेस्ट रिकॉर्ड से नहीं जुड़ी है। भारतीय महिला टीम ने भी दो ऐसे टेस्ट खेले हैं जिनमें 15 अगस्त का दिन खेल का था। दोनों मैच इंग्लैंड में थे: 2002 में टांटन में (ड्रॉ) जबकि 2014 में वर्म्सले में भारतीय टीम को जीत मिली थी।

लॉर्ड्स में स्वतंत्रता दिवस का वह पल जो भूलेगा नहीं

भारत के 15 अगस्त के खेल वाले सभी टेस्ट में से 2021 का लॉर्ड्स टेस्ट सबसे यादगार में से एक है। उस साल 15 अगस्त को इतवार था और भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लॉर्ड्स के आस-पास का माहौल बिल्कुल भारतीय रंग में रंगा हुआ था। सेंट जॉन्स वुड ट्यूब स्टेशन से स्टेडियम जाने वाली सड़कों पर सुबह से ही चहल-पहल थी, हॉकर भारतीय झंडे बेच रहे थे और माहौल ऐसा कि लग ही नहीं रहा था कि ये नार्थ-वेस्ट लंदन की कोई स्ट्रीट है, किसी भारतीय शहर का हिस्सा नहीं।

लॉर्ड्स के अंदर, स्टैंड भारतीय क्रिकेट फैन से भरे हुए थे और ये सभी उस मुश्किल मुकाबले वाले टेस्ट का मजा लेते हुए साथ में स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे। स्टेडियम में 'भारत माता की जय', 'गणपति बप्पा मोरया' और 'जीतेगा भाई जीतेगा' जैसे नारे गूंज रहे थे। कई बार राष्ट्रगान भी गाया गया। क्रिकेट मैच में भी खूब रोमांच देखने को मिला। भारत ने कड़ा मुकाबला किया, जिसमें चेतेश्वर पुजारा ने बड़ी हिम्मत के साथ बल्लेबाजी की।

अब भारत एक बार फिर से 15 अगस्त के ऐतिहासिक मौके पर टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है, इस बार गॉल में। यह यहां उन दो पिछले टेस्ट की याद ताजा करेगा जिनमें 15 अगस्त को टेस्ट क्रिकेट खेले और भारत हार गया था। इसलिए, शुभमन गिल और उनकी टीम के लिए यह सिर्फ एक सीरीज का पहला टेस्ट नहीं है। यह इतिहास से जुड़ी एक तारीख को, टेस्ट में भारत की जीत से जुड़ी तारीख में बदलने का मौका है।

लेखक के बारे में

Charanpal Singh Sobti
Charanpal Singh Sobti is a veteran cricket writer with more than five decades of experience covering the game. At Cricketnmore, he brings his extensive knowledge, unique perspective and deep understanding of cricket to readers through insightful news, analysis, historical pieces and fascinating stories from the world of cricket. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार