14 दिसंबर। लंच के बाद पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाज कमाल दिखाने लगे हैं। सबसे पहले जसप्रीत बुमराह ने फिंच को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई थी। देखें पूरा स्कोरकार्ड 

Advertisement

इसके बाद उमेश यादव ने अपनी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका दिया। वहीं अब हनुमा विहारी ने मार्कस हैरिस को स्लिप में रहाणे के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजकर भारत को तीसरी सफलता दिला दी है।

Advertisement

आपको बता दें कि हनुमा विहारी ने अपनी बेहद ही खतरनाक गेंद पर मार्कस हैरिस को कैच आउट कराया। जिस गेंद पर मार्कस हैरिस स्लिप में कैच थमा बैठे वो गेंद काफी उछाल वाली रही जिसे मार्कस हैरिस संभाल नहीं पाए और अनमने ढंग से स्लिप में कैच दे बैठे।

इंग्लैंड दौरे पर हनुमा विहारी ने रूट को 125 रन पर आउट किया था तो वहीं कुक को 147 रन बनाने के बाद पवेलियन भेजा था।  देखें पूरा स्कोरकार्ड 

इसके अलावा सैम कुरेन को भी इंग्लैंड दौरे पर अपनी गेंदबादजी के दौरान आउट कर पवेलियन की राह दिखाई थी। सैम कुरेन को 21 रन पर आउट करने का कमाल कर दिखाया था। अब मार्कस हैरिस को 70 रन पर आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई है।

देखिए वीडियो

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार