रणजी ट्रॉफी 2022-23 के चौथे क्वार्टरफाइनल में मध्य प्रदेश की टीम जीत से सिर्फ 187 रन दूर है जबकि अभी भी उनके पास 10 विकेट शेष हैं। इस मैच में आंध्र प्रदेश की टीम बेशक हार जाए लेकिन आंध्रा के कप्तान हनुमा विहारी ने जो किया उसने ये दिखा दिया कि वो किस मिट्टी के बने हैं। इस मैच की पहली पारी में ही हनुमा के बाएं हाथ की कलाई फ्रैक्चर हो गई थी जिसके बाद उनका खेलना लगभग नामुमकिन था लेकिन उन्होंने अपनी टीम के लिए टूटे हाथ के साथ खेला और 27 रनों की अहम पारी खेली।

Advertisement

इसके बाद बारी आई दूसरी पारी की जब आंध्र प्रदेश की टीम 76 रन पर 9 विकेट गंवा चुकी थी तब हनुमा ने एक बार फिर हिम्मत दिखाई और टीम के लिए बल्लेबाज़ी करने के लिए आ गए। इस बार उन्होंने दाएं हाथ से ही बल्लेबाजी की लेकिन सिर्फ एक हाथ से एमपी के गेंदबाजों को झेला। हनुमा ने एक हाथ से खेलते हुए 3 चौके लगाए जो दिखाता है कि वो अपनी टीम के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार थे।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि हनुमा विहारी एक हाथ से खेलते हुए चौका लगा रहे हैं और उनका बल्ला एक तलवार की तरह घूम रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, पहली पारी में भी हनुमा ने गजब का हौंसला दिखाया था जिसे देखकर कई दिग्गजों ने उनकी तारीफ की थी।

पहली पारी में 27 रन बनाने के बाद हनुमा ने दूसरी पारी में 16 गेंदों पर 15 रन बनाए जिसमें तीन चौके भी शामिल थे। अब चौथे दिन अगर आंध्र प्रदेश की टीम अपने कप्तान के लिए ये मैच जीतने में सफल रहती है तो इस मैचों को आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। फिलहाल फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि हनुमा विहारी जल्द से जल्द फिट हो जाएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार