भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मैच को ड्रॉ करने में हनुमा विहारी ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया लेकिन शायद पूरी दुनिया में एक शख्स ऐसा भी था जिसे विहारी का रक्षात्मक खेल पसंद नहीं आया। मशहूर सिंगर और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो हनुमा विहारी के रक्षात्मक खेल से बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए।

Advertisement

सु्प्रियो ने एक ट्वीट करके विहारी पर निशाना साधा लेकिन उनके ट्वीट के जवाब मे हनुमा विहारी ने जो जवाब दिया उसने इस भारतीय बल्लेबाज को सोशल मीडिया पर हीरो बना दिया है। ट्विटर पर क्रिकेट फैंस विहारी के जवाबी ट्वीट के लिए उनकी वाहवाही करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर लिखा था, '109 गेंदे खेलकर हनुमा बिहारी ने 7 रन बनाए थे। हनुमा बिहारी ने  ऐतिहासिक जीत हासिल करने की ना केवल भारत की संभावना को मार दिया है, बल्कि क्रिकेट की भी हत्या कर दी है। उनकी पारी ने भारत के लिए जीत के विकल्प को ही खत्म कर दिया। हालांकि मुझे क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता है।'

इस ट्वीट में गौर करने वाली बात यह है कि बाबुल सुप्रियो ने हनुमा विहारी का नाम गलत लिखा था। सुप्रियो ने विहारी की जगह बिहारी लिखा था। हनुमा ने इस गलती को भाप लिया और ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए सिर्फ अपना नाम ‘हनुमा विहारी’ लिख दिया। विहारी के इस जवाब से फैंस काफी खुश नजर आए और ट्विटर पर मजेदार रिएक्शन देने लगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार