भारतीय टीम इस समय चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझती हुई नजर आ रही है सिडनी टेस्ट में तो हद ही हो गई रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) और रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran AShwin) जैसे खिलाड़ियों के चोटिल होने से चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम बहुत ही कमजोर नजर आ रही है। 

Advertisement

हालांकि, हनुमा विहारी की फिटनेस को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। मगर विहारी ने अपनी वापसी के संकेते दे दिए हैं। सिडनी टेस्ट के हीरो रहे हनुमा विहारी ने उनके फैंस और चाहने वालों का धन्यवाद करते हुए कहा है कि वो जल्द ही मजबूती के साथ वापसी करेंगे।

Advertisement

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से सभी का ढेर सारा प्यार और चिंता करने के लिए धन्यवाद, मैं मजबूती के साथ वापस आउंगा!’

सिडनी टेस्ट मैच के हीरो रहे हनुमा विहारी ने पांचवे दिन आर अश्विन के साथ मिलकर 259 गेंदों का सामना किया और भारत को हार से बचाया। इस दौरान विहारी ने अकेले 161 गेदों का सामना किया। हालांकि विहारी को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और ब्रिसबेन टेस्ट में उनका खेलना बहुत मुश्किल है। हम सभी फैंस चाहेंगे कि वो जल्द ही फिट हो जाएं और चौथे टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा बनें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार