ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली आज यानि 8 नवंबर को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो आइए उनके इस खास दिन पर हम उनके कुछ खास पलों को आपके साथ सांझा करते हैं। हम आपके साथ ब्रेट ली का वो स्पेल शेयर करने जा रहे हैं जो उन्होंने 2004 में भारत के खिलाफ डाला था।

Advertisement

इस स्पेल के दौरान ब्रेट ली ने ऐसी रफ्तार दिखाई थी कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) गेंद को टच करने के लिए भी जूझ रहे थे।2004 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा की जोड़ी भारत के लिए ओपनिंग कर रही थी। इस मैच में सहवाग तो ब्रेट ली का सामना कर ले रहे थे लेकिन आकाश को गेंद का बिल्कुल भी अता-पता नहीं चल रहा था।

Advertisement

सोशल मीडिया पर ब्रेट ली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो आकाश चोपड़ा के साथ खिलवाड़ करते हुए नज़र आ रहे हैं। आकाश चोपड़ा घातक गेंदबाज ब्रेट ली की गेंदों के सामने पानी भरते हुए नजर आए। ब्रेट ली के ओवर में आकाश चोपड़ा चाहकर भी शॉट नहीं लगा पा रहे थे वहीं इसी ओवर में आकाश चोपड़ा के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और वो आउट हो गए। लेकिन ट्विस्ट तब आया जब नो बॉल के चलते आकाश चोपड़ा को जीवनदान मिल गया।

तीसरी गेंद पर फिर आकाश चोपड़ा आउट होते-होते बचे जब साइमन कैटिच ने उनका कैच टपका दिया। उसके बाद बाकी बची गेंदों पर भी आकाश चोपड़ा किसी तरह खुदको ब्रेट ली से बचाते हुए दिखे थे। हालांकि, अंतिम गेंद पर चोपड़ा ने चौका मारकर कुछ हद तक ली से बदला ले लिया था। बता दें कि आकाश चोपड़ा अपने क्लासिक बल्लेबाजी स्टाइल के लिए जाने जाते थे। आकाश चोपड़ा ने अपने टेस्ट करियर के दौरान बल्लेबाजी से तो कुछ खास कारनामा नहीं किया लेकिन फिर भी अपनी कुशल तकनीक के चलते वह नई गेंद की चमक को दूर करने का काम करते थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार