India vs West Indies Super 8: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने रविवार (1 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट लिया। पांड्या ने शेरफेन रदरफोर्ड को अपना शिकार बनाया और वहीं बल्लेबाजी मे ं12 गेंदों में 17 रन की पारी खेली

Advertisement

इसके साथ एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हो गए।

Advertisement

एक विकेट के साथ ही पांड्या के टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में 30 विकेट हो गए। वहीं बल्लेबाजी में उनके नाम 529 रन दर्ज हैं। 

वह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में 400  या उससे ज्यादा रन और 30 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ शाकिब अल हसन और शाहीद अफरीदी ने ही किया था।

मौजूदा वर्ल्ड कप में पांड्या ने सात मैच में छह विकेट लिए हैं, जिसमें 16 रन देकर 2 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। वही बल्लेबाजी में कमाल करते हुए सात पारियों में 172 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक जड़े। 

गौरतलब है कि इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का विशाल स्कोर बनाया।

Advertisement

इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। भारत के जीत के हीरो रहे 50 गेंदों में नाबाद 97 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के जड़े। 

टीमें

वेस्टइंडीज़ (प्लेइंग XI): शाई होप (विकेट कीपर/कप्तान), रोस्टन चेज़, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार