MS Dhoni Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। धोनी टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के बीच भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। धोनी के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको रोहित शर्मा के उस इंटरव्यू के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने धोनी के बर्थडे का जिक्र आने पर मजेदार रिएक्शन दिया था।

Advertisement

रोहित शर्मा अपने फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्सर रोहित को उनके चिर-परिचित अंदाज में देखा जा चुका है। यह वाक्या थोड़ा पुराना है लेकिन काफी मजेदार है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा से पूछा गया था, 'कल धोनी का बर्थडे है उसके बारे में कुछ बोलिए?'

Advertisement

इस सवाल को सुनकर रोहित शर्मा बड़े ही मजेदार अंदाज में कहते हैं, 'बर्थडे है मनाएंगे और क्या। क्या बोलूं यार अब क्या बोला जाता है बर्थडे पर हैप्पी बर्थडे। कल ट्रेवल डे है हमारा उस हिसाब से अब शायद बस में केक कटिंग होगा।'  रोहित शर्मा जिस अंदाज में बोल रहे होते हैं उसे सुनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट जाती है।

बता दें कि रोहित शर्मा की सफलता के पीछ एम एस धोनी का काफी बड़ा हाथ रहा है। धोनी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के दौरान रोहित शर्मा को ओपनिंग करने के लिए कहा था। धोनी के इस फैसले के बाद रोहित शर्मा ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज रोहित शर्मा विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े ओपनर बनकर उभरे हैं। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार