कोहली-रोहित समेत टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने 'युवा' धोनी को दी 39वें बर्थडे की बाधइयां 

Updated: Tue, Jul 07 2020 18:13 IST
Virat Kohli and MS Dhoni (Twitter)

नई दिल्ली, 7 जुलाई| क्रिकेट जगत भारत के दो बार के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके बर्थडे पर ढेरों बधाइयां दे रहा है। धोनी मंगलवार को 39 साल के हो गए हैं। भारत के महान कप्तानों में गिने जाने वाले धोनी को विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा फिनिशर भी कहा जाता है। उन्हीं की कप्तानी में टीम ने टी-20 विश्व कप-2007 जीता और फिर 2011 में वनडे विश्व कप भी अपनी झोली में डाला वो भी 28 साल बाद।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बर्थडे मुबारक हो माही भाई। हमेशा आपके स्वास्थ और खुश रहने की कामना करता हूं। भगवान आप पर अपना आर्शिवाद बनाए रखे।"

भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी और धोनी की एक एनर्जी ड्रिंक पीते हुए फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "मिस्टर कूल के साथ ठंडे होते हुए। बर्थडे मुबारक को महेंद्र सिंह धोनी।"

टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अलग अंदाज में अपने सबसे अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ी को बधाई दी।

कोच ने लिखा, "बर्थडे मुबारक को युवा। महेंद्र सिंह धोनी एक शानदार महान खिलाड़ी।"

टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लिखा, "बर्थडे की शुभकामनाएं माही भाई। बर्थडे अच्छा रहे।"

टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने लिखा, "बर्थडे मुबारक हो माही भाई। मुझे उम्मीद है कि आपका बर्थडे शानदार रहेगा। शानदार इंसान बनने के लिए शुक्रिया।"

टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने धोनी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, "मेरे बिट्टू को चिट्टू की तरफ से बर्थडे की बधाई। मेरे वो दोस्त जिसने मुझे एक अच्छा इंसान बनना सिखाया और बुरे समय में मेरे साथ खड़ा रहा।"

एस. श्रीसंत ने लिखा, "बर्थडे मुबारक हो धोनी.. एक सच्चा कप्तान जिसने हमेशा आगे रहकर टीम का नेतृत्व किया, एक भाई जो अपने भाइयों के साथ खड़ा रहा। आखिरी गेंद तक लड़ने वाला सच्चा योद्धा। मेरे साथ शानदार पल बिताने के लिए शुक्रिया। आपने जो भी सलाह दी उसे पसंद किया।"

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस. लक्ष्मण ने लिखा, "जिसका शांतचित्त, धैर्य लोगों को लगातार प्रेरित कर रहा है उस शख्स को बर्थडे की शुभकामनाएं।"

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, "पीढ़ी में एक बार ऐसा क्रिकेटर पैदा होता है जिससे पूरा देश जुड़ा होता है, उसे अपने परिवार का सदस्य समझता है। कुछ बहुत अपना सा लगता है। उस इंसान को बर्थडे की शुभकामनाएं जो कई लोगों के लिए दुनिया (धोनि-या) है।"

सुरेश रैना ने ट्वीट किया, "मेरे सबसे पसंदीदा कप्तानों, भाइयों और इंसानों में से एक धोनी को बर्थडे की बधाई। ऐसा इंसान जो हमेशा अपने दिल और दिमाग से खेला हो। प्रेरित करने के लिए शुक्रिया धोनी भाई।"

बीसीसीआई ने भी धोनी को बधाई देते हुए एक मोनटाच बनाया है जिसमें धोनी को छक्के मारते हुए दिखाया गया है।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें