अनुभवी भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के दौरान लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने अच्छी लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की, जिससे कि बल्लेबाज को उनकी हर गेंद को खेलना पड़ता था।

Advertisement

अक्षर ने मोटेरा के नरेंद्र स्टेडियम में खेले गए डे-नाईट टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

हरभजन ने एक कार्यक्रम में कहा, "हमारे शुरुआती दिनों में स्पिनरों को गेंद स्टंप पर मारना सिखाया जाता है। स्पिन के साथ गेंद को स्टंप पर मारना चाहिए। अगर विकेट में स्पिन है तो गेंदबाज को यह आंकना होगा कि स्पिन की कितनी आवश्यकता है, और अगर आप लगातार स्टंप को मिस कर रहे हैं तो यह गेंदबाज की गलती है। अगर ट्रैक स्पिन या किसी अन्य तरह की है, तो गेंदबाजी करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।"

उन्होंने कहा, "सबसे मुश्किल गेंदें ऐसी थीं, जहां बल्लेबाज को सीधे बल्ले से सामना करना पड़ता है और मेरा मानना है कि पिंक बॉल टेस्ट में अक्षर पटेल सबसे अच्छे गेंदबाज थे, क्योंकि बल्लेबाज को उनकी हर गेंद को खेलना होता था और खुद अक्षर को पता नहीं था कि गेंद घूमेगी या नहीं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार