भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और पत्नी गीता बसरा के घर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। हरभजन सिंह दूसरी बार पिता बने हैं। गीता बसरा (Geeta Basra) ने बेटे को जन्‍म दिया है। हरभजन सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

Advertisement

हरभजन सिंह ने इस खुशखबरी को देने के साथ ही यह भी बताया है कि उनकी पत्‍नी और बेटा दोनों स्‍वस्‍थ हैं। हरभजन सिंह के पिता बनने पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। साथी क्रिकेटर शिखर धवन, मुनाफ पटेल ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Advertisement

हरभजन सिंह ने लंबे समय तक डेट करने के बाद 29 अक्‍टूबर 2015 को बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा संग सात फेरे लिए थे। हरभजन और गीता दोनों ही अपने रिश्ते में बेहद खुश हैं। इस कपल की एक पांच साल की बेटी हिनाया भी है। हरभजन सिंह अक्सर अपनी बेटी संग तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

हरभजन दुनिया के सबसे सफल स्पिनरों में से एक हैं। उन्होंने 103 टेस्ट खेले हैं और 417 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा 236 वनडे में उनके नाम 269 विकेट हैं। भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार 2016 में UAE के खिलाफ T20I मैच खेला था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार