दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली बिना खाता खोले ही आउट हो गए और अब सोशल मीडिया पर दिग्गज विराट को लेकर भी बातें करनी शुरू कर चुके हैं। टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी विराट को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।

Advertisement

भज्जी ने इशारों-इशारों में विराट को चेतावनी दी है कि अब वो तीनों प्रारूपों में कप्तान नहीं हैं और अब उन पर सेलेक्शन का दबाव भी रहने वाला है। पूर्व स्पिनर ने ये भी कहा कि उनके चयन की अब गारंटी नहीं है, कोहली को अब पहले से कहीं अधिक प्रदर्शन करना होगा।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए भज्जी ने कहा, "जब एक कप्तान सात साल बाद कप्तानी छोड़ता है, तो टीम के अंदर और बाहर बहुत से लोग आश्चर्यचकित महसूस करते हैं। मैं खुद बहुत हैरान था कि उसने शायद ये फैसला जल्दबाजी में किया। लेकिन जाहिर है, विराट जानता है कि उसके दिल में क्या है लेकिन जब आप कप्तान होते हैं, तो चीजें अलग होती हैं। एक बल्लेबाज के रूप में, उस पर अब एक अलग दबाव होगा। हम सभी जानते हैं कि वो एक बड़ा खिलाड़ी है, लेकिन जब आप कप्तान होते हैं तो आप को अपने चयन के बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं होती है क्योंकि आप हमेशा चुने जाते हैं।"

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "लेकिन आप चाहे कितने भी बड़े खिलाड़ी हों - चाहे आप सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, (सुनील) गावस्कर, या कोई भी हों - जब आप प्रदर्शन नहीं करते हैं तो आप दबाव महसूस करते हैं। वो एक दबाव महसूस करेंगे जो पिछले 7 वर्षों से नहीं था।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार