पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 मुकाबले में टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया को मिली इस हार के बाद से ही भारत के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ट्रोल हो रहे हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब अख्तर और मोहम्मद आमिर के बाद अब पाकिस्तानी पत्रकार ने भी भज्जी पर निशाना साधा है।

Advertisement

पाकिस्तान के दागी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर और हरभजन सिंह के बीच देर रात काफी बहसबाजी हुई। इसी बहसबाजी में मोहम्मद आमिर ने हरभजन सिंह से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें शाहिद अफरीदी ने उनके ओवर में 4 छक्के जड़े थे। इसी वीडियो को पाकिस्तानी पत्रकार इकरा नासिर ने पोस्ट करते हुए भज्जी का मजाक उड़ान की कोशिश की।

Advertisement

पाकिस्तानी पत्रकार ने हरभजन सिंह को वीडियो में टैग करते हुए लिखा, 'ये लो हरभजन सिंह तुम्हारी यादें ताजा करने के लिए। 4 बॉल में 4 छक्के वो भी टेस्ट मैच में।' पाकिस्तानी पत्रकार के इस ट्वीट पर हरभजन सिंह ने शाहिद अफरीदी की पिटाई से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'तुम्हरे रेफरेंस के लिए अनपढ़ जर्नलिस्ट।' 

बता दें कि इससे पहले मोहम्मद आमिर ने भज्जी को कुरेदने की कोशिश करते हुए लिखा था, 'मैं बिज़ी था, हरभजन सिंह आपकी बोलिंग देख रहा था जब लाला ने जब आपको चार बॉल पर चार छक्के मारे थे। लेकिन, क्रिकेट है लग सकते हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में थोड़ा ज़्यादा हो गया था।' भज्जी के सब्र का बांध टूटा और उन्होंने आमिर को जवाब देते हुए लिखा, 'लॉर्ड्स में नो बॉल कैसे हो गई थी? कितना लिया, किसने दिया? टेस्ट क्रिकेट है नो बॉल कैसे हो सकती है? तुम पर और तुम्हारे समर्थकों पर शर्म आती है जो इस खूबसूरत गेम को नीचा दिखा रहे हैं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार