28 अप्रैल, पुणे (CRICKETNMORE)। आईपीएल के 27वें मैच में सीएसके की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इस समय पॉइंट्स टेबल पर सीएसके की टीम नंबर वन पर मौजूद है तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम आखिरी पायदान पर है।
ऐसे में आजका मैच मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम है। इसके अलावा विजय रथ पर सवार सीएसके की टीम में एक बदलाव संभव हो सकता है।
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में हरभजन सिंह की जगह कर्ण शर्मा को मौका मिल सकती है। गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में हरभजन सिंह कोई खास प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं।
सीएसके की संभावित प्लेइंग इलेवन
शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह/ कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चहर, इमरान ताहिर