भारतीय क्रिकेटर हरभजन हिंस ने अपनी ऑलटाइम टी-20 XI चुनी है, जिसमें उन्होंने वेस्टइंडीज के चार, भारत के तीन और इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी को जगह दी है। उन्होंने अपनी इस टीम का कप्तान एमएस धोनी को चुना है। हालांकि भज्जी ने अपनी टीम में विराट कोहली को जगह नहीं दी है, जिनके नाम इस फॉर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन दर्ज हैं।

Advertisement

स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में चुनी गई अपनी इस टीम में हरभजन ने बतौर ओपनर रोहित शर्मा और क्रिस गेल को चुना है।

Advertisement

नंबर 3 पर जोस बटलर को जगह दी है। हरभजन ने कहा, “ बटलर बहुत भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और एक बार सेट होने के बाद खेल को कंट्रोल कर सकते हैं।

इसके बाद नंबर 4 पर ऑलराउंडर शेन वॉटसन को रखते हुए हरभजन ने कहा, “ बतौर ऑलराउंडर, वॉटसन ने अपनी बल्लेबाजी की काबिलियत और साथ ही साथ गेंदबाजी से कई मैच जिताए हैं।”

नंबर 5 पर एबी डी विलियर्स और नंबर 6 पर धोनी, जो कप्तानी के साथ विकेटकीपर की भूमिका में भी रहेंगे। अगले दो स्थान के लिए ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड औऱ ड्वेन ब्रावो को चुना है।  

गेंदबाजी में मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण के साथ लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है।

Advertisement

हरभजन सिंह ऑलटाइम टी-20 इलेवन

रोहित शर्मा, क्रिस गेल, जोस बटलर, शेन वॉटसन, एबी डी विलियर्स, एमएस धोनी (कप्तान),ड्वेन ब्रावो,कीरोन पोलार्ड,सुनील नारायण, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार