इंग्लैंड दौरे पर सरफराज खान को भारतीय टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गई है जिससे कई पूर्व क्रिकेटर्स नाखुश हैं और इसी कड़ी में हरभजन सिंह ने भी सरफराज खान को ढांढस देने का काम किया है। हरभजन सिंह ने सरफराज खान को टीम इंडिया में न चुने जाने के बाद करुण नायर से सीखने का सुझाव दिया है।

Advertisement

सरफराज को 20 जून से शुरू होने वाली आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, 27 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखी है और हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में 92 रन बनाए। टीम इंडिया में न चुने जाने के बाद, हरभजन सिंह ने खुलासा किया कि टीम में सरफराज का नाम न देखकर वो हैरान रह गए। हालांकि, उन्होंने सरफराज से करुण नायर से सीखने की बात कही।

Advertisement

हरभजन ने पीटीआई से कहा, "ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं टीम में उसका नाम न देखकर थोड़ा हैरान था। मुझे यकीन है कि वो मजबूती से वापसी करेगा। उसमें वापसी करने की इच्छाशक्ति है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि निराश मत हो, तुम्हें तुम्हारा हक मिलेगा, आज नहीं तो कल। करुण नायर को देखिए। उसने इंग्लैंड के खिलाफ 300 रन बनाए और फिर उसे ज्यादा मौके नहीं मिले। अब वो टीम के साथ इंग्लैंड वापस आ गया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सरफराज ने हाल ही में टीम इंडिया के इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास के दौरान सिर्फ 76 गेंदों पर 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 101 रन भी बनाए। भारत के लिए अब तक छह टेस्ट मैचों में सरफराज ने 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं, जिसमें पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में यादगार 150 रन भी शामिल हैं। 27 वर्षीय सरफराज इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरे के लिए कड़ी ट्रेनिंग कर रहे थे और उन्होंने सख्त डाइट प्लान के जरिए दस किलो वजन भी कम किया था। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी मैच नहीं खेलने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाई। उनकी जगह चयनकर्ताओं ने अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन पर भरोसा जताया है, जिन्होंने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार