दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण (Bharat Arun) के इस बयान से सहमत नहीं है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर भारत टॉस जीतता तो टी-20 वर्ल्ड कप में चीजें थोड़ी अगल होती। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के आखिरी मैच की पूर्व संध्या पर अरुण ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन का कारण टॉस और बायो-बबल की वजह से हुई थकान को बताया है। 

Advertisement

हरभजन का मानना है कि वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने की वजह खराब प्रदर्शन है औऱ कुछ नहीं। उन्होंने आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का उदाहरण देते हुए बताया कि टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुछ समय पहले ही खिताब जीता है। 

Advertisement

हरभजन ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत में कहा, “ मैंने सुना कि भरत अरुण ने कहा अगर भारत टॉस जीत जाता तो हम ऐसा कर लेते वैसा कर लेते। इन सब चीजों की चर्चा बाद में होनी चाहिए। अगर टॉस जीतकर आप ये सोच लेते की पहले बल्लेबाजी करनी है। चेन्नई सुपर किंग्स भी पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल जीता या नहीं, उन्होंने 190 रन बनाए ना। आपको रन बनाने होंगे और आपको मानना होगा कि आप अच्छा नहीं खेले। आपको मानना होगा कि जो हमसे उम्मीद थी हम उस पर खरे नहीं उतरे।” 

हरभजन ने कहा कि कोच के द्वारा ऐसे बहाने बनाना एक बुरी मिसाल पेश करता है। 

उन्होंने आगे कहा, “ साधारण सी बात है, कोई किंतु-परंतु वाली बात नहीं है। अगर हम टॉस जीत जाते तो मैच जीत जाते, ऐसा नहीं है। कई टीमें ऐसी हैं जो टॉस हारने के बाद भी मैच जीता है। ऐसी बातें वो टीम करती है जो अभी बन रही है, लेकिन भारत के मजबूत टीम है और चैंपियन टीम है।”

“ अगर आपके कोच ऐसे बहाने बनाते हैं तो यह गलत है। हमें मानना होगा कि हम अच्छा नहीं खेले, जो हो सकता है। कोई परेशानी नहीं है, लेकिन आगे जाकर यह सीख लेनी चाहिए कि हमें इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए और बेहतर तरीके से खेलने की कोशिश करनी चाहिए।

Advertisement

बता दें कि भारतीय टीम अपना आखिरा मुकाबला सोमवार (8 नवंबर) को नामीबिया की टीम के खिलाफ खेलेगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार