टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर से पहले हरभजन सिंह ने अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग चुनी है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए अक्षर पटेल की वापसी तय मानी है, जबकि कुलदीप यादव को अपनी टीम में जगह नहीं दी। हरभजन का मानना है कि अहमदाबाद की पिच पर तेज गेंदबाजों की भूमिका ज्यादा अहम होगी।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026  के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम रविवार (22 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी में स्टेडिय में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अजेय रही हैं और पिछली बार की फाइनलिस्ट भी रही हैं, ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है।

इस बड़े मैच से पहले भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। हरभजन ने कहा कि टीम में ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं है। उनके अनुसार, एक बदलाव किया जा सकता है। नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मैच में शामिल वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल की वापसी होनी चाहिए।

हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई बड़ा बदलाव होगा। हां, अक्षर जरूर खेलेंगे। वह टीम के उपकप्तान हैं और एक परफेक्ट गेंदबाज हैं, चाहे सामने बाएं हाथ का बल्लेबाज हो या दाएं हाथ का।”

उन्होंने यह भी माना कि अहमदाबाद की पिच पर तेज गेंदबाजों की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण होगी। हरभजन के मुताबिक, “अर्शदीप सिंह की भूमिका यहां बढ़ जाती है। वह नई गेंद से स्विंग कराते हैं और विकेट निकालते हैं। यहां उतने स्पिनरों की जरूरत नहीं होगी जितनी कोलंबो में थी। इसलिए टीम लगभग वही रहेगी।”

हरभजन सिंह की चुनी हुई प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्याकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस संयोजन में कुलदीप यादव को जगह नहीं मिली है, जिससे साफ है कि हरभजन पिच और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संतुलित आक्रमण चाहते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट किस संयोजन के साथ मैदान में उतरता है और क्या हरभजन की भविष्यवाणी सही साबित होती है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार